फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट में कई जगहों पर लगे हैं कूड़े के ढेर

Sat, 22 Jun 2024 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर के आंतरिक मार्गों में कूड़ेदान नहीं होने से अनेक स्थानों पर सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इन जगहों से हफ्ते में दो या तीन बार ही कूड़ा उठाया जा रहा है। लोगों ने कूड़ा नियमित उठाने का अनुरोध किया है। छिमाल देवी मंदिर गेट के पास आए दिन कूड़े का ढेर दिखाई देता है। इस सड़क पर सुबह-शाम सैर करने वालों की भीड़ रहती है। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका ने प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर कूड़ा उठाने वाले कार्मिक नियुक्त किए हैं। बावजूद इसके कुछ लोग सड़क किनारे कूड़ा फेंक कर चले जाते हैं। नगर में 12 से 15 जगहों पर सुबह के समय ऐसे ढेर दिखाई देते हैं जिन्हें सफाई कर्मी रोज 10 बजे तक साफ कर लेते हैं। आंतरिक मार्ग में सड़क किनारे कूड़ा हफ्ते में दो या तीन दिन बाद ही उठता है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बैंजवाल का कहना है कि नगर को साफ-स्वच्छ रखने के लिए पालिका लगातार प्रयास कर रही है। कूड़ा उठाने वाला एक वाहन खराब है जिसे जल्दी ही ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें