फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर झूलापुलों की ओर आने लगे नेपाली

विज्ञापन
मूनाकोट इंटर कालेज में रोेके गए नेपाली नागरिक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज ऐजेंसी झूलाघाट (पिथौरागढ़)। लाॅकडाउन के बाद भारत में फंसे नेपाली नागरिक फिर सीमावर्ती कस्बों की और आने लगे है। सोमवार देर रात नैनीताल के रामगढ़ से झूलाघाट की ओर जा रहे 25 लोगों को मूनाकोट में रखा गया। 30 अप्रैल को पिथौरागढ़, दार्चुला और झूलाघाट के राहत शिविरों में रह रहे दो हजार से अधिक नेपालियों को झूलापुल खोलकर नेपाल भेजा गया। पुल खुलने की सूचना पर रामगढ़ में दैनिक मजदूरी करने वाले 25 मजदूर सोमवार रात तीन दिन भूखे प्यासे झूलाघाट की और जा रहे थे। मूनाकोट में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री शुभम चंद ने सभी को रोककर पीपलकोट इंटर कालेज में ठहराया और राशन उपलब्ध कराया। सूचना वड़्डा चौकी प्रभारी एचएच डांगी और राजस्व उपनिरिक्षक अनंत श्री को दी। मूनाकोट के स्कूल में रोेके गए राम सिंह बोरा, गगन बोरा, विरपल बोरा, देव, नंद राम, नर बोरा, लाल बोरा, लाल सिंह, मनवीर बोरा, उद्वव बोरा, भूवन बोरा, नरेंद्र बोरा, गणेश बोरा आदि लोग के बैतड़ी जिले के सूनर्या गांव पालिका वार्ड नंबर आठ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें