फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिच्छू घास लेकर पहुंचीं महिलाओं ने कहा हमारे यहां नहीं खुलेगी शराब की दुकान

Mon, 30 Mar 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। उडियारी बैंड में शराब की दुकान के विरोध में क्षेत्र की महिलाएं बिच्छू घास लेकर एसएच पर पहुंची। उन्होंने शराब की दुकान निरस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उडियारी क्षेत्र की महिलाओं ने ग्राम प्रधान हेमा महरा के नेतृत्व में हाथों में बिच्छू घास लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार पानी उपलब्ध कराने के बजाय हमारे घरों तक शराब पहुंचाने की तैयारी कर रही है। शराब की दुकान निरस्त करने का हमें झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। मौके पर पहुंचे दायित्वधारी नारायण राम आर्या और पूर्व विधायक मीना गंगोला ने महिलाओं वे वार्ता कर शराब की दुकान न खोलने का आश्वासन दिया। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शराब की दुकान निरस्त नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगी। प्रदर्शन करने वालों में ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, करम राम, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण कार्की, महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता महरा, निर्मला चुफाल, मुन्नी, रमा, दीपा, कमला, हंसा, नीमा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें