पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में सड़क बनाने की मांग को प्रदर्शन करते सलकोट के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सलकोट के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर समस्या बताई और शीघ्र सड़क का निर्माण करने की मांग की है। उन्होंने सड़क निर्माण नहीं करने पर आगामी चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को सलकोट के ग्रामीण पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने यहां डीएम रीना जोशी को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सलकोट एससी बाहुल्य गांव है। सलकोट गांव देउपाला में 80 परिवार निवास करते हैं। उनके गांव के आसपास स्थित सभी गांवों में सड़क पहुंच चुकी है, लेकिन उनके गांव तक अभी सड़क नहीं पहुंच पाई है। वह सड़क का निर्माण करने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। इसके बाद भी सड़क निर्माण के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र सड़क नहीं बनाने पर आगामी चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर शंकर राम कोहली,दीपक कुमार, शिव गणेश, सुनील प्रसाद, प्रदीप कोहली, मेघराज सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।