अस्कोट(पिथौरागढ़)। खोलिया गांव के पास बना व्यू पॉइंट बारिश के बाद हुए भूस्खलन से खतरे में आ गया। पूर्व सैनिक सुशील कुमार ने बताया लगातार भू-धंसाव होने से व्यू पॉइंट की दीवार गिरने की कगार पर है। भू-धंसाव से मोटर मार्ग की नाली भी चोक हो गई है इससे बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। उन्होंने प्रशासन और पीएमजीएसवाई से व्यू पॉइंट की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।