स्वीकृत सड़क में पड़ रहे पेड़ों के छपान की मांग को लेकर डीएफओ से मिलते जनप्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला
दिग्तोली-झूनखोली मार्ग पर वन भूमि का निस्तारण होने के बाद भी पेड़ों के छपान की कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने प्रभागीय वनाधिकारी वीके भार्गव के सामने विरोध जताया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में डीएफओ से मिले लोगों ने कहा है कि दो किमी सड़क दो साल पहले वन अधिनियम से मुक्त हो गई है, लेकिन अब तक सड़क की परिधि में आने वाले पेड़ों का छपान नहीं हो पाया है। पेड़ कटने की कार्रवाई न होने से सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। डीएफओ से मिलने वालों में आनंद सिंह, कुंडल सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र कांडपाल, प्रेम सिंह, केशर सिंह, हर सिंह, लक्ष्मण सिंह, मदन सिंह, खड़क सिंह आदि शामिल थे।