फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विधायक की उपस्थिति में संघर्ष समिति ने धरना किया खत्म

Sun, 15 Nov 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। 13 सूत्री मांगों पर बीते सात नवंबर से चल रहा अस्कोट विकास संघर्ष समिति का धरना मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद रविवार को समाप्त कर दिया गया। स्थानीय विधायक बिशन सिंह चुफाल रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा पर शीघ्र शासनादेश जारी करवाने का आश्वासन देते हुए आंदोलनकारियों को धरने से उठाया। विधायक के आश्वासन के बाद संघर्ष समिति के अध्यक्ष तरुण पाल ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। यहां हरीश पाल, बिक्रम सिंह पाल, जसवंत सिंह धामी, दिनेश जोशी, रोशन पाल, नरेंद्र बसेड़ा, सुशील पाल, नितिन पाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें