फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल टनकपुर पहुंचेगा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। दूसरा दल बुधवार की शाम तक दिल्ली से टनकपुर पहुंचेगा। रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार की सुबह दल को हरी झंडी दिखाकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया जाएगा। केएमवीएम टनकपुर के टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि यात्रियों के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी हैं। प्रत्येक दल में 50 सदस्यों का प्रावधान है। पहले दल में 49 सदस्य शामिल रहे। दल का पारंपरिक कुमाऊंनी संस्कृति में टीका, फूल माला और छोलिया नृत्य के साथ स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें