मूनाकोट के जलतुरी में गिरी मकान की छत। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
विकास खंड के जलतुरी गांव में बरसात से एक व्यक्ति की छत गिर गई। उस समय घर पर कोई नहीं होने से हादसा टल गया।
अड़किनी से लगे जलतुरी में 30 जनवरी की रात हुई बारिश से वसंत राम के घर की छत गिर गई। 29 जनवरी से हो रही बारिश के समय ही छत की मिट्टी गिर रही थी।
खतरे को देखते हए वसंत ने अपने भाई के घर में शरण ली थी। मकान में वसंत के साथ उसकी मां, पत्नी और तीन बच्चे रहते हैं। ग्राम प्रधान ने छत गिरने की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है। राजस्व विभाग की टीम ने मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया।