अस्कोट स्थित वन विश्राम गृह को जाने वाला मार्ग। संवाद
अस्कोट (पिथौरागढ़)। वन विश्राम गृह को जाने वाला मार्ग गड्ढों से पटा है। इससे वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अंकिता पाल ने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन भेज शीघ्र सड़क की मरम्मत किए जाने की मांग की है। यह अस्कोट-नारायण नगर मोटर मार्ग से जुड़ा है। वन क्षेत्राधिकारी बालम सिंह अलमिया ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए आगणन तैयार कर स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है। संवाद