फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तिदांग से खिमलिंग तक जाना वाला रास्ता बदहाल

Sun, 28 May 2023 09:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के खिमलिंग गांव को जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला तहसील के सीमांत गांव तिदांग से राजस्व गांव खिमलिंग तक पैदल मार्ग बदहाल है। गांव जाने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

24 मई को गांव के करम सिंह खम्पा, प्रभु सिंह खम्पा, टशी खम्पा ईष्ट देवता की पूजा के लिए गए थे लेकिन बदहाल मार्ग के कारण उनके लिए गांव तक पहुंचना मुश्किल हो गया। विदांग आईटीबीपी कैंप से दो किमी पहले रास्ता बेहद खराब था। इस स्थान पर पहाड़ी से लगातार मलबा गिरता रहता है। यहां पर लगभग 200 मीटर मार्ग सिर्फ एक फिट चौड़ा है। ऐसे में लोगों का चलना बेहद मुश्किल हो रहा है।
खिमलिंग भोटिया जनजाति उत्थान समिति के अध्यक्ष चंद्र सिंह खम्पा ने बताया कि यह मार्ग सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है जो भारत-चीन सीमा को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि बदहाल मार्ग से लोग अपने पैतृक गांव जाने के लिए मजबूर हैं। यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने शासन प्रशासन से इस मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मार्ग को ठीक कर चलने लायक बनाया जाए जिससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें