फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ईदगाह से जीआईसी तक की सड़क बदहाल

Sun, 13 Aug 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जगदंबा वार्ड के आंतरिक मार्ग में जमा पानी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका के जगदंबा वार्ड में ईदगाह से जीआईसी तक बनाया गया आंतरिक मार्ग बदहाल है। सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे हैं। बारिश के दौरान परेशानी बढ़ जाती है। हल्की सी बारिश में कई जगह पानी भर जाता है। निकासी की कोई व्यवस्था न होना इस परेशानी का कारण है जबकि इस बदहाल आंतरिक सड़क मार्ग पर रोजाना कई वाहन और लोग आवाजाही करते हैं। बारिश में लोगों के लिए चलना मुश्किल हो रहा है। करीब आधे किमी मार्ग दूरी तक सड़क खराब है। वार्ड के सभासद दिनेश सौन ने बताया कि आंतरिक मार्ग से पानी निकासी की व्यवस्था करा सड़क को ठीक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें