फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बदहाल पड़ी है बंदा से असुरदेव जाने वाली सड़क

Thu, 12 Jun 2025 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
असुरदेव सड़क पर पड़े मलबे को दिखाते स्थानीय युवा। फोटो स्रोत: किशोर धामी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मड़मानले क्षेत्र में बंदा से असुरदेव तक जाने वाली सड़क बदहाल पड़ी है। वाहन संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने शासन प्रशासन से शीघ्र सड़क का सुधार किए जाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि 14 वर्ष पूर्व विधायक निधि से बंदा से असुरदेव तक लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क कटी थी। इसके बाद इस सड़क पर कोई कार्य नहीं हुआ है। यह सड़क कई स्थानों पर रोखड़ में बदल गई है। कुछ स्थानों पर बारिश के पानी से नालियां बनीं हैं। इस मार्ग पर वाहनों का संचालन होता है। बदहाल सड़क के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के महेंद्र सिंह महर, कुशल सिंह महर, रमेश सिंह महर, सुंदर सिंह महर, ललित सिंह महर सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने शीघ्र सड़क का सुधार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें