फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एसआईटी का निर्माण पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की कार्यवाही शुरू

Thu, 20 Jun 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मड़धूरा में जीर्णशीर्ण पड़े सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। इसका निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद नई कार्यदायी संस्था चयनित करने का कार्य शुरू कर दिया है। चार सप्ताह के भीतर सरकार को कार्यदायी संस्था चयनित करनी है।
विज्ञापन

नगर से 12 किमी दूर नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कार्य किया गया था। कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण भवन जीर्णशीर्ण हो चुका है। 31 अक्तूबर 2023 को अमर उजाला ने सुनहरे भविष्य के सपनों पर कीचड़ के बाद घास उगी शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद हाईकोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लेकर सरकार से इंजीनियरिंग कॉलेज को लेकर पूरी रिपोर्ट मांगी थी। सरकार ने डीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था। कमेटी की ओर से बनाई गई रिपोर्ट सरकार ने हाईकोर्ट में पेश की। इसमें कई खामियां पाई गई थी। हाईकोर्ट के अंतिम आदेश के बाद सरकार ने इंजीनियरिंग कॉलेज के बचे हुए निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए नई कार्यदायी संस्था चयनित करने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही कार्यदायी संस्था चयनित होने के बाद कॉलेज मड़धूरा में ही संचालित होगा। मड़धूरा की ग्राम प्रधान हेमा देवी और भाजपा नेता पुष्कर सिंह मेहता ने इसके लिए हाईकोर्ट के न्यायाधीश मनोत तिवारी, एडवोकेट ललित सामंत का आभार प्रकट किया है।

कार्यदायी संस्था से वसूले 335 लाख

पिथौरागढ़। हाईकोर्ट द्वारा मामले में स्वत: संज्ञान लेने के बाद कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम से 335 लाख रुपये की वसूली की है। इसके अलावा 378.34 लाख के कार्य बिना अनुमति कराने पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस मामले में कोतवाली में कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन मड़धूरा में ही होगा। हाईकोर्ट ने सरकार को चार सप्ताह के भीतर नई कार्यदायी संस्था नामित कर निविदा लगाने के आदेश दिए हैं। नई कार्यदायी संस्था नामित करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


-अजीत सिंह, डायरेक्टर, नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें