फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला पंचायत की बैठक में उठी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्या

Thu, 03 Aug 2023 09:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया। बैठक में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं प्रमुखता से छाई रहीं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी की उपस्थिति में हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने वन भूमि हस्तांतरण न होने के कारण लंबित पड़े सड़क निर्माण कार्यों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने उप प्रभागीय वनाधिकारी से जनहित को ध्यान में रखते हुए वन भूमि हस्तांतरण के मामलों को शीघ्रता से निपटाने की मांग उठाई ताकि सड़क निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो सके। सदस्यों ने विद्यालयों में शिक्षकों सहित अन्य स्टाफ की कमी, जर्जर स्कूल भवनों, स्कूल मार्गों की मरम्मत न होने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
विद्यालय भवनों के निर्माण और मरम्मत कार्यों को एसएमसी के माध्यम से न करवाकर निर्माण एजेंसी से कराने की मांग की गई। सदस्यों ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात शिक्षकों को जनपद मुख्यालय पिथौरागढ़ में अटैच किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई। सदस्यों ने लंपी बीमारी से मरे पशुओं का बीमा क्लेम सेटल नहीं होने जैसी समस्या को भी प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने जिपं सदस्यों की उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिपं सदस्यों ने क्षेत्र की विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी। राज्य वित्त और 15वें वित्त के अंतर्गत प्राप्त धनराशि के आवंटन पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता, डीडीओ रमा गोस्वामी, सीएमओ एचएस ह्यांकी, सीईओ अशोक कुमार जुकरिया, सीवीओ योगेश भारद्वाज, उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्वाला प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें