कनार गांव से बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ में धारचूला विधानसभा के कनार गांव में ग्रामीणों ने एक मरीज को बदहाल रास्तों से 20 किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि वह सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। इसके बावजूद कोई सुनने वाला नहीं है।
बंगापनी तहसील के दूरस्थ गांव कनार निवासी पंकज सिंह (28) पुत्र तेज सिंह की अचानक तबियत खराब हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने लकड़ी के स्ट्रेचर की मदद से 20 किमी पैदल चलकर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बरम पहुंचाया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से गर्भवती महिलाओं, बीमार बुजुर्गों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती है। बरसात में पैदल रास्ता भी चलने लायक नहीं रहता है। सड़क बनाने की मांग को लेकर वह कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। उन्होंने सरकार से सड़क निर्माण शीघ्र करने की मांग की है। संवाद