अल्मोड़ा में कुलपति को सुझावों का पत्र सौंपता अभाविप का शिष्टमंडल। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। अभाविप के शिष्टमंडल ने एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति डॉ. नरेंद्र भंडारी को विश्वविद्यालय के कैंपस को लेकर जरूरी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कैंपस का संचालन होने पर सीटों की संख्या सीमित न की जाए जिससे सभी छात्रों को प्रवेश मिल सके।
शिष्टमंडल ने शनिवार को एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा जाकर कुलपति से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की प्रवेश संख्या पूर्व शैक्षणिक सत्र 2021-22 की तरह ही लागू की जाए। इसके अलावा वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही नई शिक्षा नीति लागू करने, पिथौरागढ़ कैंपस में फाइन आर्ट कक्षाओं का संचालन करने, बंद पड़े रोजगार परक डिप्लोमा विषय जैसे वानिकी, वन्य जीव प्रबंधन, आपदा प्रबंधन आदि विषयों का संचालन करने, स्नातकोत्तर विषय में कीट विज्ञान, प्लांट साइकोलॉजी, इलेक्ट्रानिक्स, फाइनेंस विषयों का संचालन करने की मांग की।
उन्हाेंने पिथौरागढ़ महाविद्यालय में वर्तमान में कार्यरत संविदा शिक्षक, अतिथि शिक्षक एवं उपनल कर्मियों को कैंपस संचालन के दौरान पूर्व की तरह रखने, योगा विषय डिप्लोमा का संचालन करने, पूर्व में महाविद्यालय में संचालित सीआईएससीओ सिस्को, सीसीएनए का फिर से संचालन करने की मांग प्रमुखता से रखी। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री शैलेश सती, कुलसचिव प्रो. डीएस बिष्ट, प्रदेश सह मंत्री राजन, पूर्व कुमाऊं संयोजक योगेश भट्ट मौजूद थे।