फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पांच बजते ही थम गया चुनाव प्रचार का शोर

Tue, 22 Jul 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के चार विकासखंडों में पंचायत चुनाव के पहले चरण का प्रचार थम गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में 24 जुलाई को चार विकासखंडों कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी में चुनाव होना है। प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकी। जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवार वाहनों में लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार में जुटे थे। इसके अलावा कई उम्मीदवार समर्थकों के साथ गांव-गांव संपर्क करते रहे। शाम पांच बजते ही चुनाव का शोर बंद हो गया। अब उम्मीदवार घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। चारों विकासखंडों में दूरस्थ के पोलिंग बूथों पर चुनाव संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। शेष पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें