पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह परिसर में पौधरोपण करते पर्यटक। स्रोत: दिनेश गुरुरानी
पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन 303वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण आंदोलन से जोड़ते हुए लखनऊ से आए पर्यटकों आशीष श्रीवास्तव, संध्या श्रीवास्तव, आदित्य, अरुण श्रीवास्तव, मनीष, सपना अभिज्ञान से पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ परिसर में पौधारोपण कराया गया। इस अवसर पर टीआरसी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद