फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गजरौला के पास रोडवेज बस का शीशा टूटकर सवारियों के ऊपर गिरा

विज्ञापन
गजरौला गढ़ मुक्तेश्वर के ओवर ब्रिज के पास बस का सीसा अचानक टूटकर गिर गया। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो की खस्ताहाल बसों में यात्रियों के लिए सफर करना खतरे से खाली नहीं है। यह बसें कब कहां यात्रियों के लिए मुसीबत बन जाए कहा नहीं जा सकता है। लोगों के बार-बार अनुरोध करने के बाद भी खटरा बसों को नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही बस संख्या यूके 07पीए 3200 का फ्रंट शीशा चूर-चूर होकर गजरौला स्थित गढ़ मुक्तेश्वर के ओवर ब्रिज पर अचानक गिर गया। इससे यात्रियों के होश उड़ गए। बस में दिल्ली की यात्रा कर रहे मजिरकाड़ा च्यौड़ी गाड़ निवासी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि जैसे ही बस गढ़ मुक्तेश्वर के ओवर ब्रिज के ऊपर से गुजर रही थी कि ड्राइवर के बाएं साइड का शीशा अचानक टूटकर सवारियों के ऊपर गिर गया। इससे उनकी आंख में शीशे के टुकड़े गिर गए। अगर ऐसे ही ड्राइवर की ओर का शीशा टूटकर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। कैलाश चंद्र भट्ट ने यह भी बताया कि बस का स्टाफ आपस में यह बातें करते हुए पाया गया कि वर्कशॉप में मैकैनिकों ने शीशा अच्छी तरह नहीं लगाया। उन्होंने वर्कशॉप के मैकेनिकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। एआरएम रवि शेखर कापड़ी का कहना है कि बस का शीशा कैसे गिरा इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें