पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल की नई केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें खड़क सिंह बगड़वाल, आनंद प्रकाश जुयाल, डॉ.शक्ति शैल कपरवाण, देवेंद्र दत्त जोशी को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बीडी रतूड़ी, नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी, दिवान सिंह बिष्ट संरक्षक मंडल में शामिल किए गए हैं।
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची जारी की। ब्रह्मानंद डालाकोटी, किशन सिंह मेहता, ललित बिष्ट, सरिता पुरोहित, बृजवीर सिंह, महेंद्र सिंह रावत, बहादुर सिंह रावत, शैलेश गुलेरी, जय प्रकाश उपाध्याय, सुनील ध्यानी, महेश मठपाल, प्रमिला रावत को केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुशील उनियाल, विजय बौड़ाई, तुला सिंह तड़ियाल, बलवंत सिंह नेगी, मीनाक्षी घिल्डियाल, मोहन सिंह असवाल, रणजीत गड़ाकोटी, रमेश थलाल, जगत सिंह मेहता को केंद्रीय महामंत्री बनाया गया है।
तेज सिंह कार्की केंद्रीय कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। नरेंद्र सिंह अधिकारी, समीर मुंडेपी, गिरीश गोस्वामी, गजपाल सिंह रावत, मनोज कुमार डोबरियाल, प्रह्लाद सिंह रावत, राकेश सिंह चौहान, मदन सिंह कठैत को केंद्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल डोभाल, सलीम अहमद, सरदार हरजाप सिंह, विपिन रावत, नवीन ममगाई, खेमराज भट्ट, हरीश द्विवेदी को केंद्रीय संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया है। अशोक नेगी कमलकांत, श्रवण सिंह रावत, गोविंद सिंह बिष्ट, मनीष सिंह नेगी, बलवीर सिंह चौहान, श्याम सिंह नेगी केंद्रीय प्रचार सचिव बनाए गए हैं।
राकेश बिष्ट, आनंद सिंह अलेड़िया, गोपाल मेहता, मोहम्मद इरफान, पृथ्वीपाल सिंह रावत, अव्वल सिंह भंडारी, राजेंद्र सिंह गुसाईं को केंद्रीय सचिव बनाया गया है। शांति प्रसाद भट्ट को केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता जबकि डॉ.पंकज पेन्यूली, अनुपम खत्री, हरीश चंद्र जोशी, सोमेश बुढ़ाकोटी, राजनितिन रावत को केंद्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। शिव प्रसाद सेमवाल, मोहित डिमरी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
दीपक गैरोला, विजेंद्र रावत को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी, चंद्रशेखर कापड़ी को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष, सुरेंद्र कुकरेती को अनुशासन समिति का अध्यक्ष, पितृशरण जोशी को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति का अध्यक्ष और युद्धवीर सिंह चौहान को उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह बिष्ट को युवा प्रकोष्ठ का केंद्रीय अध्यक्ष और गौरव रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
अनिरुद्ध काला को उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन का केंद्रीय अध्यक्ष, डीके जोशी को विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, मेजर महावीर सिंह रावत को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और शिव सिंह रावत को उपाध्यक्ष, सुलोचना ईष्टवाल को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और उत्तरा पंत बहुगुणा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रताप शाही, एड.प्रकाश पांडेय, डॉ.बीके ओली, मोहन काला, मोहन सिंह भंडारी, अव्वल चंद्र श्रीकोटी, भुवन चंद्र जोशी, महेश परिहार, बसंत तड़ागी, भुवन कांडपाल, नरेंद्र पाठक, हाफिज सईद, जोध सिंह बोरा, पंकज भट्ट, शिव सिंह महरा, मनोहर सिंह मनराल को सर्वोच्च सलाहकार समिति में शामिल किया गया है।
पुराने और अनुभवी लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसके अलावा नई पीढ़ी को भी वरीयता दी गई है। जो युवा हैं और ऊर्जावान हैं जिन्होंने चुनाव में भी पूरी निष्ठा से कार्य किया है उन्हें भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से उम्मीद है कि वे अपने क्षेत्र के साथ ही प्रदेश भर में पार्टी के हित में कार्य कर नए लोगों को जोड़ते हुए दल को मजबूती प्रदान करेंगेें। - काशी सिंह ऐरी, केंद्रीय अध्यक्ष यूकेडी।
10 अक्तूबर तक गठित हो जाएंगी जिला कार्यकारिणी
पिथौरागढ़। उक्रांद 10 अक्तूबर तक जिला कार्यकारिणी का गठन करेगा। केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए एक माह का समय दिया है। सभी जगह सम्मेलन आयोजित होंगे। इसके लिए एक-दो दिन में संयोजक नियुक्त कर दिए जाएंगे। संयोजकों का कार्य होगा कि जिलों में अधिवेशन आयोजित करेंगे और नई कार्यकारिणी के चुनाव करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर कापड़ी, चंद्रशेखर पुनेड़ा, मदन मोहन पोखरिया आदि मौजूद थे।