फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिलेश्वर की पहाड़ी पर ग्रामीणों के प्रयास से लहलहा रहा जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। दाड़िमखोला और टकोरा दो गांवों की ओर पर्यावरण संरक्षण को वर्ष 1995-96 में शुरू की गई पहल अब रंग लाने लगी है। कपिलेश्वर की खाली पहाड़ी गांवों के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण के लिए मुहिम चलाकर यहां पर वृह्द स्तर पर पौधरोपण करने का कार्य शुरू किया। नजीतन अब यहां पर देवदार, बुरांश, बांज का जंगल लहलहा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों की ओर से की गई पहल की लोगों ने सराहना की। टकाड़ी निवासी योगेश चंद ने बताया कि 1995 में जब वह कक्षा पांचवी के छात्र थे। उस समय टकाड़ी और दाड़िमखोला के कपिलेश्वर की पहाड़ी में पौधरोपण कर जंगल बनाने का निर्णय लिया था। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वहां पर सिर्फ गिने चुने ही पेड़ थे। पौधरोपण के बाद जानवरों से पौधों को बचाने की चुनौती थी। इसके लिए ग्रामीणों ने कपिलेश्वर पहाड़ी की पूरी तरह घेराबंदी की और निर्णय लिया गया कि यहां कोई भी ग्रामीण मवेशियों के चुगान के लिए नहीं भेजने का निर्णय लिया। कहा अब कपिलेश्वर की सूखी पहाड़ी में देवदार के जंगल लहलहा रहे हैं। बता दें कि ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए इतना बड़ा कार्य किया लेकिन उन्होंने इस कार्य का कभी प्रचार नहीं किया। इन्होंने किया जंगल बनाने में सहयोग राम दत्त जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी, रमेश चंद्र जोशी, भाष्कर दत्त जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, किशन चंद्र जोशी, योगेश जोशी, मुकेश जोशी, भुवन चंद्र जोशी, राकेश जोशी सहित कई ग्रामीणों ने सहयोग किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें