फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गेठीगड़ा और भेल्यानी के बीच बना पैदल पुल क्षतिग्रस्त

Sun, 17 Aug 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गेठीगाड़ा और भेल्यानी गांव के बीच नाले पर बना क्षतिग्रस्त पैदल पुल। स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा पर गेठीगाड़ा और भेल्यानी के बीच नाले पर बना पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। बीम टूटने से नाले से 30 मीटर ऊंचाई पर बना पुल हवा में लटकने से खतरा बढ़ गया है। भेल्यानी निवासी खीम सिंह बिष्ट ने बताया कि पुल टूटने से इस रास्ते पर आवाजाही ठप हो गई है। क्षेत्र के लोगों को अन्य बदहाल और जोखिम भरे रास्ते से आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, बिरेंद्र सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट, मान सिंह गोबाड़ी, हरीश सिंह गोबाड़ी आदि लोगों ने प्रशासन से शीघ्र पुल का नवनिर्माण कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें