फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हुआ पहला हिमपात, ठंड से लोग हुए बेहाल

Fri, 02 Jan 2026 06:09 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ के सीमांत जिले में मौसम ने करवट बदली है। ऊंची चोटियों पर जहां हिमपात हुआ वहीं निचली घाटियों में हल्की बूंदाबांदी से ठंड का असर बढ़ गया है।
विज्ञापन
बादलों से लकदक मुनस्यारी की ऊंची चोटियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ के सीमांत जिले में मौसम ने करवट बदली है। ऊंची चोटियों पर जहां हिमपात हुआ वहीं निचली घाटियों में हल्की बूंदाबांदी से ठंड का असर बढ़ गया है। चोटियों पर बर्फबारी होने से निचले इलाकों में बारिश की संभावना भी बढ़ गई है।

जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक भी मौसम नहीं खुल पाया। इससे लगने लगा कि बारिश होगी लेकिन आसमान में छाए बदरा दगा दे गए। मुनस्यारी में मौसम के करवट बदलते ही लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। क्षेत्र की ऊंची चोटियां पंचाचूली, हंसलिंग, नागनीधूरा, छिपलाकेदार समेत मल्ला जोहार क्षेत्र में बर्फबारी से मौसम खुशगवार हो गया है। पिछले लंबे समय से बर्फबारी नहीं होने से हिमालयी चोटियां काली पड़ने लग गई थीं।

अब इस सीजन के पहले हिमपात के बाद मुनस्यारी की चोटियां बर्फ से आच्छादित होने लगी हैं। बता दें कि पिछले लंबे समय से बारिश नहीं होने से बीमारियों के साथ ही खेतों में फसल भी सूखने लगी थी। खेतों में नमी होने से काश्तकार भी परेशान हो गए थे। अब कुछ क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। कई जगहों पर लोगों ने ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें