फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में डेंगू का पहला मरीज मिला

Sat, 26 Sep 2015 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू का पहला मरीज मिला है। डाक्टरों ने उसकी विभिन्न जांच करने के बाद इसकी पुष्टि की है और उसे इलाज के लिए हायर सेंटर जाने की सलाह दी है। मरीज को उसके परिजन हल्द्वानी ले जाने की तैयारी में हैं। बताया गया है कि डीडीहाट तहसील के सिंघाली गांव निवासी ईश्वर चंद्र भट्ट 19 सितंबर को दिल्ली से लौटे थे। उनको लगातार बुखार की शिकायत थी। उनकी जिला अस्पताल में जांच की गई। जिला अस्पताल के पैथालाजिस्ट डा. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मरीज के खून की जांच रैपिड किट के माध्यम से की गई। जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए। मरीज को उसके परिजन बसेड़ा हास्पिटल ले गए। बसेड़ा हास्पिटल के डा. पीएस बसेड़ा ने मरीज की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर जाने की सलाह दी। डा. बसेड़ा के अनुसार मरीज में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इधर, जिला अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए आज ही रैपिड किट प्राप्त हो गया है। इस किट से डेंगू के लक्षणों की रिपोर्ट तत्काल मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें