फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महोत्सव समिति ने की सरकारी विभागों के स्टॉल लगाने की मांग

Thu, 23 Apr 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बुंगाछीना में आगामी एक मई से होने वाले तीन दिवसीय मां हरनंदा महोत्सव में आधार कार्ड सुधारीकरण सहित अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई को ज्ञापन दिया। आयोजक, रामलीला नाटक मंचन एवं महोत्सव समिति ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों को स्टॉल लगाने के लिए समिति की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि डीएम ने महोत्सव में विभागीय स्टॉल की सुविधा उपलब्ध कराने को आश्वस्त किया है। समिति ने जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विधायक बिशन सिंह चुफाल से भी इस संबंध में मुलाकात की है। समिति के पदाधिकारी उमाकांत शर्मा, बृजमोहन चौहान, नवीन कुमार और दयाकिशन चौंसाली ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें