फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डॉक्टर ने बुजुर्ग से कहा, दो बज गए अब इमरजेंसी में दिखा लो

Fri, 29 Sep 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मथुरा दत्त देवलाल, अस्पताल में जांच नहीं करने की ​शिकायत करने वाले बुजुर्ग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बुखार और टाइफाइड से पीड़ित एक 82 वर्षीय बुजुर्ग की जिला अस्पताल के चिकित्सक ने जांच नहीं की। दवा के लिए भटक रहे बुजुर्ग को सीएमएस ने स्टोर खुलवाकर दवा दिलाई। उनके साथ हुए इस व्यवहार से बुजुर्ग काफी आहत हैं।
विज्ञापन

देवलाल गांव निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग मथुरा दत्त देवलाल ने आरोप लगाया कि वह बुखार और टाइफाइड से पीड़ित हैं। शुक्रवार को चिकित्सक से जांच कराने के लिए पर्चा लेकर कतार में खड़े थे। जब उनकी बारी आई तो डॉक्टर दो बजे बाद जांच न करने की बात कहकर चले गए और उन्हें इमरजेंसी में दिखाने को कहा। बुजुर्ग ने कहा साहब थोड़ा देख लेते तो, लेकिन डॉक्टर ने उनकी नहीं सुनी। उनका कहना है कि वह कुछ देर इधर उधर भटकते रहे। इस दौरान उनके हाथ में भी चोट लग गई। जब इसकी जानकारी सीएमएस डॉ. जेएस नबियाल को हुई तो उन्होंने बुजुर्ग को स्टोर से दवा उपलब्ध कराई। इसके बाद बुजुर्ग घर गए।
सीएमएस डॉ. नबियाल ने बताया कि दो बजे दवा का काउंटर बंद हो गया था। बीमार बुजुर्ग को स्टोर खुलवाकर दवा उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकों को भी पर्ची लगाने वाले सभी मरीजों की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। इमरजेंसी में हर समय चिकित्सक तैनात रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें