फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हादसे का कारण बन सकती है जर्जर हाल जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क

Thu, 13 Jul 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बदहाल जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बदहाल जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क नैनीसैनी हवाई अड्डे के साथ ही 12 से अधिक गांवों को जोड़ती है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने और नालियों के चोक होने से सड़क पर पानी भर जाता है जिससे सड़क का डामर उखड़ने लगा है। कांग्रेस नेता मोहित जोशी का कहना है कि सड़क पर गड्ढे होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए हैं। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन

फोटो विवरण-13पीटीएच 21पी- बदहाल जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें