फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: परंपरागत दन-कालीन में लुभा रहा ऊं पर्वत का डिजायन, उद्योग को नई पहचान और कारोबार बढ़ने की जागी आस

Sat, 12 Apr 2025 01:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

डीडीहाट की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से बनाए जाने वाले दन-कालीन, आसन में प्रसिद्ध ऊं पर्वत का डिजायन बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
दन-कालीन में लुभा रहा ऊं पर्वत का डिजायन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडीहाट क्षेत्र में कभी ऊन और सूत से बने दन, कालीन काफी प्रसिद्ध थे। लोग कारीगरों के घर पहुंच इन्हें खरीदते थे लेकिन बाद में इनकी मांग कम हो गई। अब हस्तशिल्पी एक बार फिर से स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने के लिए नए डिजायन अपना रहे हैं। डीडीहाट की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से बनाए जाने वाले दन-कालीन, आसन में प्रसिद्ध ऊं पर्वत का डिजायन बनाना शुरू कर दिया है।

डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी की जनजाति और अनुसूचित जाति की महिलाएं पारंपरिक तरीके से ऊन, सूत से दन-कालीन बनाते थे। आधुनिकता के इस दौर में मशीन से बनने वाले दन-कालीन ने सीमांत के लघु उद्योग को हाशिए पर ला दिया। मशीन से बनने वाले दन-कालीन का मुकाबला करने के लिए डीडीहाट की महिलाओं ने ऊं पर्वत की आकृति वाले कालीन, दन को परंपरागत तरीके से बनाना शुरू कर दिया है।

रांच की मदद से बनने वाले इन दन-कालीन की मांग को बढ़ाने के लिए महिलाएं अब सोशल मीडिया की भी मदद ले रही हैं। पारंपरिक दन बनाने वाली राधा देवी का कहना है कि सोशल मीडिया में ऊं पर्वत वाला सोफा में बिछाने वाला आसन का वीडियो डालने के बाद लोग अब इसी डिजायन के दन-कालीन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें काफी प्रेरणा मिली है। उन्होंने लोगों की मांग के अनुरूप डिजायन बनाने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि इससे सीमांत के इस कारोबार को फिर से नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें