फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में हुई नियुक्तियों की जांच की मांग ने पकड़ा जोर, अब कांग्रेसी मुखर

विज्ञापन
नियुक्तियों की जांच को लेकर पिथौरागढ़ में डीएम डॉ विजय कुमार को ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ स्वास्थ्य विभाग में एनआरएचएम और कोविड-19 के तहत हुई भर्तियों की जांच की मांग जोर पकड़ती जा रही है। कांग्रेसियों ने धांधली का आरोप लगाते हुए नियुक्तियों को रद्द कर नए सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी। मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे से मिले। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग में एनआरएचएम और कोरोना संकट को देखते हुए आउटसोर्सिंग के जरिए स्टाफ नर्स सहित कई पदों पर भर्तियां की गईं हैं। कार्यकर्ताओं ने इन भर्तियों में विभाग पर आउटसोर्सिंग एजेंसी के साथ मिलकर सभी नियमों को दर-किनार कर अपने चहेतों को नियुक्ति देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जिस आउटसोर्सिंग एजेंसी को नियुक्ति का काम दिया गया है वह पहले ही उत्तराखंड पंचायती राज विभाग में ब्लैक लिस्ट है। कहा कि एजेंसी के ऑफिशियल लेटर पेड और विज्ञप्ति में अलग अलग ईमेल आईडी दी गई है, जिस कारण अभ्यर्थियों ने गलत आईडी में आवेदन किया। कांग्रेस ने कहा कि जिन लोगों की भर्तियां हुई हैं उनमें से अधिकांश के परिजन स्वास्थ्य विभाग में ही कार्यरत हैं। आवेदन करने वालों को साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाने पर भी सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि नियुक्तियों को रद्द नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर, पवन पाटनी, रेवती जोशी, रिषेन्द्र महर आदि शामिल रहे। फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें