बनबसा (चंपावत)। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिन पूर्व सर्पदंश से मृत पचपकरिया निवासी प्रेमा देवी के आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने वन विभाग की ओर से सर्पदंश की शिकार महिला के परिजनों को तीन लाख रुपये का चेक प्रदान किया। चंदफार्म में दिनेश जोशी के घर पहुंच सीएम ने उनके पुत्र नितिन के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। चंदफार्म में ही हरीश चंद के यहां पहुंच सीएम ने उनके पिता के निधन पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।