बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पुंगेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कथा के पांचवें दिन कथावाचक डॉ. मनीष भट्ट ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया। पुंगेश्वर महादेव के भट्ट परिवार के पुजारीगणों, भागवत कमेटी और क्षेत्र की जनता के सहयोग से कथा का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कराने में गिरीश चंद्र भट्ट, सुरेश चंद्र भट्ट, जगदीश चंद्र भट्ट, नंदाबल्लभ भट्ट, हिमांशु भट्ट, गणेश भट्ट, संजय भट्ट और प्रधान पंडित नवीन चंद्र भट्ट सहयोग कर रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष किशन सिंह बाफिला, विक्रम सिंह, इंद्रजीत बाफिला, सुरेश चंद्र पंत और कमलेश पंत ने क्षेत्र के अधिकाधिक लोगों से कथा का श्रवण कर पुण्य का भागी बनने का अनुरोध किया है। संवाद