फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण चरित्र का हुआ बखान

Fri, 26 Jun 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के प्रसिद्ध मां वाराही धाम देवीधुरा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कथा का छठा दिन संपन्न हुआ। कथावाचक मधुर दास जी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोपी प्रेम का वर्णन किया। सुबह पुरोहितों ने विधिवत पूजा अर्चना संपन्न कराई। दोपहर बाद कथावाचक मधुर दास जी महाराज ने प्रवचन दिया। वह गोरक्षा कल्याण समिति दिल्ली से आए थे। उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोपी प्रेम का विस्तार से वर्णन किया। कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग भी सुनाया गया। मुख्य यजमान घनश्याम और मंजुला सपत्नीक कथा में शामिल हुए। मनोज जोशी, रानी जोशी, निर्मला जोशी, राजेश जोशी, सोनम जोशी, हेमा जोशी, प्रकाश जोशी, पूरन, अरुंधति, नितिन और रोहित जोशी सहित कई श्रद्धालु भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें