नैनीपातल के पास पैरापिट पर लटकी कार। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से कनालीछीना की ओर जा रही एक कार नैनीपातल के पास अनियंत्रित होकर पैरापिट पर चढ़ गई। पैरापिट से कार के रुक जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी के अनुसार कनालीछीना पीएचसी के प्रभारी डॉ. रविशंकर श्रीवास्तव सुबह अपनी कार से अस्पताल जा रहे थे। नैनीपातल के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पैरापिट पर चढ़ गई। पैरापिट पर कार के रुक जाने से बड़ा हादसा होने बच गया। राहत की बात रही कि घटना में डॉ. श्रीवास्तव को चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि कार चलाते समय उन्हें लगा कि सामने कोई जानवर आया है। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई। संवाद