फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नाचनी जा रही कार खाई में गिरी, चालक की मौत, यात्रियों को छोड़कर लौट रहा था वापस

Thu, 24 Nov 2022 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नाचनी (पिथौरागढ़)

सार

हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों ने रात में रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम पहुंचाया।
विज्ञापन
गोविंद सिंह(फाइल फोटो) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में भैंसकोट से नाचनी जा रही एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मल्ला भैंसकोट निवासी गोविंद सिंह (35) पुत्र नैन सिंह पत्नी जानकी देवी (32), पुत्र सचिन (13) और बेटी वाणी (11) के साथ नाचनी में रहता था। मंगलवार रात वह भैंसकोट में यात्रियों को छोड़कर अकेला नाचनी लौट रहा था। रात दस बजे उसकी अल्टो कार (यूूके 05टीए-3105) भैलीछीड़ी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गई जिससे गोविंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों ने रात में रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं चालक की मौत पर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों सहित कई अन्य लोगों ने शोक जताया है। गोविंद की मौत की खबर के बाद माता-पिता, पत्नी और बच्चे बेसुध पड़े हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें