ईंधन खत्म होने से सतगढ़ में खड़ी रोडवेज बस। संवाद
कनालीछीना/पिथौरागढ़। धारचूला से पिथौरागढ़ की ओर आ रही रोडवेज की बस का रास्ते में ही ईंधन खत्म हो गया। इसके चलते बस रुक गई। यात्रियों को दूसरे वाहनों से पिथौरागढ़ आना पड़ा।
रविवार की सुबह धारचूला से यात्रियाें को लेकर आ रही रोडवेज की बस का पिथौरागढ़ से 20 किलोमीटर पहले सतगढ़ में डीजल समाप्त हो गया। डीजल की कोई व्यवस्था नहीं होने से बस को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। आधे रास्ते में बस का ईंधन खत्म होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एआरएम रवि शेखर कापड़ी ने बताया कि बस में आई तकनीकी खराबी से अधिक खपत के कारण डीजल समाप्त हो गया था। संवाद