संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र के हल्दू गांव में 24 मई को शराब के नशे में अपने ही दोस्त को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई नरेंद्र सिंह ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।
शुक्रवार को पिथौरागढ़ में मृतक तेज सिंह का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के पांच युवक 24 मई को पिकनिक मनाने पास के भौरा तोक गए हुए थे। सभी ने वहां जाकर कच्ची शराब पी। घर वापस लौटते वक्त तेज सिंह सौन (24) पुत्र तारा सिंह सौन और संदीप सिंह सौन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच लड़ाई बढ़ने से अन्य तीन साथी घरों को लौट आए। नशे में धुत संदीप ने गुस्से में आकर तेज सिंह को खाई में धकेल दिया। खाई में फेंकने के बाद वह मौके से फरार हो गया। उन्होंने आरोपी संदीप सिंह को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। देर शाम मृतक तेज सिंह का पंचेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया।