मास्क व सैनेटाइजर के साथ दुल्हा कविंद्र शाही। संजू पंत डीडीहाट
- फोटो : AMAR UJALA
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। मुंह पर मास्क और हाथ में सैनेटाइजर की शीशी के साथ डीडीहाट का एक दूल्हा अपनी दुल्हन लेने मंडप में पहुंचा। शादी में गये बराती भी मुंह पर मास्क लगाये नजर आये। डीडीहाट नगर पालिका के तहसील वार्ड से सभासद कविंद्र शाही का विवाह खेतार भंडारी निवासी मनोहर सिंह चौहान की पुत्री ज्योति से तय हुआ। कविंद्र को कोरोना संकट के चलते 25 लोगों को ही बरातियों के साथ विवाह करने की अनुमति मिली। ज्योति के जीआईसी वार्ड स्थित घर में हो रहे विवाह मंडप में दूल्हा कविंद्र मुंह में मास्क व हाथ में सैंट की जगह सैनेटाइजर की शीशी लेकर पहुंचा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दोनों ने सात फेरे लिए। इस दौरान दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोग भी मास्क पहने नजर आए।