फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भालू ने घर के दरवाजे तोड़कर खाद्यान्न सामग्री नष्ट की

Mon, 20 Nov 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के मल्ला जोहार के मिलम गांव में भालुओं ने एक व्यक्ति के घर के दरवाजे तोड़कर खाद्यान्न सामग्री को नष्ट कर दिया। ठंड बढ़ने के बाद माइग्रेशन गांव मिलम से ग्रामीण निचले क्षेत्रों में आ गए हैं। यहां हर वर्ष भालू भवनों को नुकसान पहुंचाते हैं। माइग्रेशन पर निचले क्षेत्रों में पहुंचे मिलम निवासी जगत सिंह नितवाल को नानासेम से लौटे जगत सिंह ने मल्ला जोहार से वॉट्सएप के माध्यम से सूचना दी। मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू ने वन विभाग से मल्ला जोहार में टीम भेजकर भालू के उत्पात से निजात दिलाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें