फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीसरे दिन शहर की फिजां होने लगी शांत, एसपी ने लिया जायजा

Thu, 03 Oct 2024 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सोशल मीडिया में हिंदुओं के देवता भगवान शिव पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के विरोध में दो दिनों से क्षेत्र में व्याप्त तनाव तीसरे दिन बुधवार को कुछ शांत रहा। आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद हिंदू संगठन और हिंदू समाज का आक्रोश कुछ शांत होने से बाजार में भी फिर चहलपहल दिखी। एसपी अजय गणपति ने कोतवाली पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

नगर निवासी आरोपी आजी मुकीम खान ने भगवान शिव और हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। इस पर सोमवार देर रात कोतवाली में हंगामा हुआ। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया। इस बीच आक्रोशित हिंदू समाज का मंगलवार को कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर गुस्सा फूटा। बाजार भी बंद करा दिया गया। तीसरे दिन बुधवार को शहर शांत रहा।
मामले में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल ने बताया कि हिंदू धर्म को आहत करने की फिर कोई हिम्मत न करे, इसको लेकर पुलिस की कार्रवाई पर समाज की नजर है। इधर, एसपी ने कोतवाली में सीओ शिवराज सिंह राणा, कोतवाल योगेश उपाध्याय, बनबसा एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण, कोतवाली के उप निरीक्षकों से घटनाक्रम का फीडबैक लिया। एसपी ने मां पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

-

आरोपी हाजी मुकीम खान से मोबाइल भी बरामद, जांच के लिए भेजा

टनकपुर। सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में विवेचक कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि फोटो वायरल करने में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी आरोपी से कब्जे में ले लिया गया है। मोबाइल को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। आरोपी के खिलाफ धारा 196, 299 बीएनएस आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज है। उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें