फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में महकेगी अनानास की खुशबू

Sat, 06 Jul 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पहाड़ों में किसानों का पारंपरिक खेती के बजाय प्रायोगिक खेती की ओर रुझान बढ़ने लगा है। कृषि विभाग भी ऐसे किसानों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है। कृषि विभाग ने इस बार अनानास की खेती का रकबा 1.5 हेक्टेयर से बढ़ाकर 3.0 हेक्टेयर करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य प्रायोगिक खेती को बढ़ाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

कनालीछीना विकासखंड के काली नदी के किनारे बसे घिंघरानी और बगड़ीहाट में किसान छोटे स्तर पर अनानास की खेती कर रहे थे। इधर, बेड़ीनाग ब्लाॅक के पीपलतड़ और मूनाकोट के बड़ालू में अनानास उत्पादन की संभावना को देखते हुए कृषि विभाग ने पश्चिम बंगाल से तीनों स्थानों के लिए 2100 पौधे मंगाए थे। बेड़ीनाग के पीपलतड़ गांव में 600 और मूनाकोट के बड़ालू गांव के लिए 700 पौधे, पीपलतड़ में 19 किसानों को 600 पौधे दिए गए थे। विभाग के सफल प्रयोग के बाद अनानास उत्पादन को और बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्ष 2023 तक जिले में 1.5 हेक्टेयर में अनानास की खेती की जा रही थी अब इसे बढ़ाकर 3.0 हेक्टेयर किया जाएगा। कृषि विभाग का कहना है कि गर्म घाटी में अनानास उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं। इसलिए हर साल अनानास की खेती का रकबा बढ़ाया जा रहा है, जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सके।

मुख्य कृषि अधिकारी रितू टम्टा का कहना है कि पिथौरागढ़ जिले में अनानास उत्पादन का प्रयोग सफल रहा है। इसलिए इसे 1.5 हेक्टेयर से बढ़ाकर 3.0 हेक्टेयर किया जाएगा। हर साल इसका रकबा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें