फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अवैध रूप से बनाई सड़क को भी प्रशासन ने किया ध्वस्त

Sun, 25 Jun 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सीज मशीनों के साथ तहसीलदार और अन्य अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राड़ीखुटी क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा जोरों पर चल रहा था। प्रशासन ने छापा मारकर मौके से दो जेसीबी और एक पोकलेन सीज कर दी। खनन सामग्री लाने के लिए अवैध रूप से काटी गई सड़क को भी ध्वस्त कर दिया गया है। पिथौरागढ़ के राड़ीखुटी क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा चल रहा था। सूचना पर तहसील प्रशासन, खनन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान मौके पर खनन कर रही जेसीबी और पोकलेेन को सीज कर दिया गया। इसके अलावा बिना रवन्ने के खनन सामग्री ला रहे एक टिप्पर को भी सीज किया गया। खनन माफिया ने राड़ीखुटी तक अवैध रूप से सड़क बना दी थी। तहसील प्रशासन ने इस सड़क को भी ध्वस्त कर दिया है। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें