फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी के 40 परिवारों को नहीं मिल रहा पानी

Wed, 27 Jan 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जौलजीबी /पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलजीबी के 40 परिवारों को पानी न मिलने के मामले में भाजपा मुखर हो गई है। भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने कहा है कि पाइप लाइन में लीकेज के कारण जौलजीबी के 40 परिवारों को नवंबर 2015 से पानी नहीं मिल रहा है। ये परिवार दूसरे के घरों से पानी ढो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना देने के बाद भी जल संस्थान के अधिकारी पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में अधिकारी निरंकुश हो गए हैं, जनता बेहाल है। मर्तोलिया ने एसडीएम धारचूला और जिलाधिकारी को ज्ञापन  सौंपकर तीन दिन के भीतर जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की है। कहा है कि अन्यथा जौलजीबी में मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें