जौलजीबी के 40 परिवारों को पानी न मिलने के मामले में भाजपा मुखर हो गई है। भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने कहा है कि पाइप लाइन में लीकेज के कारण जौलजीबी के 40 परिवारों को नवंबर 2015 से पानी नहीं मिल रहा है। ये परिवार दूसरे के घरों से पानी ढो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना देने के बाद भी जल संस्थान के अधिकारी पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में अधिकारी निरंकुश हो गए हैं, जनता बेहाल है। मर्तोलिया ने एसडीएम धारचूला और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तीन दिन के भीतर जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की है। कहा है कि अन्यथा जौलजीबी में मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।