फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरकोट झील का ट्रायल सफल, जल्द अस्तित्व में आएगी झील

विज्ञापन
पिथौरागढ़ की थरकोट झील। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बहुप्रतीक्षित थरकोट झील का ट्रायल सफल हो गया है। यह झील धीरे-धीरे अस्तित्व में आ जाएगी। झील के निर्माण का मुख्य उद्देश्य जिले में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाना और पेयजल संकट का समाधान करना है।
विज्ञापन

थरकोट में करीब 32 करोड़ की लागत से 750 मीटर लंबी, 53 मीटर चौड़ी और 15 मीटर गहरी कृत्रिम झील का निर्माण किया गया है। सिंचाई विभाग ने झील का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया है। झील निर्माण के बाद ट्रायल भी सफल हो गया है। कुछ समय पहले पिथौरागढ़ आए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभाग को झील का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए थे। सिंचाई विभाग के जेई संजय जोशी का कहना है कि झील का ट्रायल सफल हो गया है। जल्द ही झील अस्तित्व में आ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें