फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन घंटे बंद रही थल-लेजम सड़क

Sun, 27 Jul 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मलबा आने से बंद थल-लेजम सड़क। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। मूसलाधार बारिश से थल-लेजम सड़क तीन घंटे बंद रही। लेजम, कौली, घंघोली, गडेरा, आमथल, दड़मोली, चामी, खितोली, भनारकोट, अस्याली सहित 24 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली चार किमी लंबी थल-लेजम सड़क पर कमद के पास मलबा आ गया है। पूर्व में सड़क कटिंग के दौरान सुरक्षा दीवार नहीं होने से कमद की यह पहाड़ी बेहद संवेदनशील हो चुकी है। यहां पर अक्सर मलबा गिरने का खतरा बना रहता है। सड़क बंद हो जाने से आवागमन करने वालों को तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा। लोनिवि को सड़क बंद होने की सूचना मिलने पर विभाग ने जेसीबी भेजी। इसके बाद सुबह 10 बजे सड़क से मलबा हटा कर यातायात बहाल किया गया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें