थल/बेड़ीनाग। थल में रविवार को भी गैस कार्यालय खुला रहा। कार्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि उनके पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ता को अपनी केवाईसी कराने और अपना मोबाइल नंबर गैस कनेक्शन से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोबाइल से गैस बुक करने के बाद ही सिलिंडर रिफिल होगा। उन्होंने होटल व्यवसायियों से घरेलू सिलिंडर का उपयोग न करने को कहा। उधर बेड़ीनाग गैस सर्विस के स्टोर प्रबंधक विक्रम शाह और प्रबंधक भास्कर पंत ने रसोई गैस के उपभोक्ताओं से गोदाम में अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है। कहा कि घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डिलीवरी पाॅइंट पर ही गैस का वाहन भेजा जाएगा। बेड़ीनाग में सोमवार को गैस वितरण का कार्य किया जाएगा।