पिथौरागढ़। नगर के केमू स्टेशन पर अस्थायी शौचालय स्थापित होने से लोगों को राहत मिली है। यहां आधुनिक शौचालय बनाने के लिए सार्वजनिक शौचालय को तोड़ा गया है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को सोशल वेलफेयर सोसायटी ने जिला पंचायत के सामने रखा था। जिला पंचायत ने यहां महिला और पुरुषों के लिए दो अस्थायी शौचालय स्थापित कर दिए हैं। सोसायटी के सदस्यों ने जिला पंचायत का आभार जताया है। संवाद