फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में नहीं मिला किशोरी को इलाज, घुटना हो गया खराब

विज्ञापन
बेटी का इलाज नहीं करा पाने आए परेशान पिता। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लाकडाउन में बीमार बेटी का इलाज नहीं करा पाने से मर्ज बढ़ गया। अब बिटिया के स्वास्थ्य को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं। मुनस्यारी के समकोट निवासी जगत सिंह बुधवार को अपनी बेटी हंसा (14) को लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व हंसा के दाएं घुटने में फोड़ा हुआ। नाचनी में चीरा लगाया। इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। घुटने में दर्द से हंसा बेहाल रहने लगी। हड्डी रोग विशेषज्ञ व पीएमएस डॉ. एचएस खड़ायत ने जगत सिंह को हंसा के घुटने का एक्सरे कराने को कहा। एक्सरे रिपोर्ट देखने के बाद डॉ. खड़ायत ने बताया कि घुटना खराब हो गया है, लंबा इलाज चलेगा। हंसा का दूसरा पैर भी काफी कमजोर है। साथ ही खून की भी कमी है। डॉ. ने जब जगत सिंह से पूछा आज तक क्यों नहीं दिखाया तो वह रुंधे गले से बोले लाकडाउन में वहां से अस्पताल आने का कोई साधन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें