फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: घर में सुबह फंदे से लटका मिला किशोर

Sun, 02 Aug 2026 09:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर डुंगरी रावल गांव में रविवार सुबह 17 वर्षीय आर्यन कुमार अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। आर्यन छलिया दल का सदस्य था और घर की आय का मुख्य स्रोत था। करीब ढाई साल पहले एक जीप दुर्घटना में उसके पिता अपाहिज हो गए थे। इसके बाद आर्यन पर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी आ गई थी। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीओ जीबी जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें